Piyush365
  • 1

दो बैलों की कथा का सारांश लिखें।

  • 1

कक्षा 9 हिंदी पाठ्यपुस्तक “गंगा” (2026-27) का प्रथम अध्याय गद्य से लिया हुआ, मुंशी प्रेमचंद द्वारा रचित दो बैलों की कथा’ मानवीय संवेदनाओं, पशु-प्रेम और स्वतंत्रता के संघर्ष की एक कहानी है। यह कहानी झूरी के दो बैलों, हीरा और मोती के आपसी प्रेम और उनके संघर्ष की है। वे पराधीनता के विरुद्ध विद्रोह करते हैं और अनेक कठिनाइयों को पार करते हुए अंततः अपने स्नेहपूर्ण घर वापस लौट आते हैं।

Share

1 Answer

  1. कक्षा 9 के लिए हिंदी गंगा (नया एनसीईआरटी 2026-27) प्रथम अध्याय – मुंशी प्रेमचंद द्वारा रचित दो बैलों की कथा’ है। हीरा और मोती दो स्वाभिमानी बैल हैं जो अपने मालिक झूरी से बहुत प्रेम करते हैं। जब उन्हें झूरी के साले गया के घर भेजा जाता है, तो उन्हें अपमान और परायापन महसूस होता है। वे वहाँ से भाग निकलते हैं, लेकिन रास्ते में उन्हें काँजीहौस में कैद कर लिया जाता है। वहाँ वे अन्य लाचार जानवरों को मुक्त कराते हैं और अंत में कसाई के हाथों बिकने के संकट से भी बच निकलते हैं। यह कहानी दर्शाती है कि पशुओं में भी गहरी भावनाएँ होती हैं और स्वतंत्रता पाने के लिए निरंतर साहस व एकता के साथ संघर्ष करना अनिवार्य है।

     

    For more NCERT Solutions of Class 9 Hindi Ganga Chapter 1 दो बैलों की कथा Question Answer (2026-27)

    एनसीईआरटी कक्षा 9 हिंदी गंगा अध्याय 1 दो बैलों की कथा समाधान – प्रश्न उत्तर, सारांश, महत्वपूर्ण प्रश्न तथा अभ्यास के प्रश्नों के हल – सत्र 2026-27 के अनुसार यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं।

    https://hindi.tiwariacademy.com/ncert-solutions/class-9/hindi/ganga-chapter-1/

    • 0
Leave an answer

Leave an answer

Browse