जब गया ने हीरा की नाक पर डंडे मारे, तो मोती का गुस्सा बेकाबू हो गया क्योंकि वह अन्याय और अपमान सहन नहीं कर सकता था । उसका यह आक्रोश उसके प्रबल स्वाभिमान और अत्याचार के विरुद्ध विद्रोह की मानवीय भावना को दर्शाता है । उत्तर: (क) स्वाभिमान।
गया द्वारा डंडे से मारने पर मोती का आक्रोश किस मानवीय मनोवृत्ति का घोतक है? (क) स्वाभिमान (ख) अहिंसा (ग) पराधीनता (घ) अन्याय की रक्षा
Share
मोती का चरित्र अधिक उग्र और स्वाभिमानी है। गया द्वारा निरंतर प्रताड़ित किए जाने और हीरा पर हुए प्रहार ने उसके धैर्य की सीमा तोड़ दी । वह केवल एक पशु की तरह मार नहीं खाना चाहता था, बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से देने की इच्छा रखता था । उसका यह आक्रोश यह स्पष्ट करता है कि स्वाभिमानी जीव पराधीनता और क्रूरता को मूक होकर स्वीकार नहीं करते, बल्कि अपनी गरिमा की रक्षा के लिए संघर्ष करते हैं ।
For more NCERT Solutions of Class 9 Hindi Ganga Chapter 1 दो बैलों की कथा Question Answer (2026-27)
एनसीईआरटी कक्षा 9 हिंदी गंगा अध्याय 1 दो बैलों की कथा समाधान – प्रश्न उत्तर, सारांश, महत्वपूर्ण प्रश्न तथा अभ्यास के प्रश्नों के हल – सत्र 2026-27 के अनुसार यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं।
https://hindi.tiwariacademy.com/ncert-solutions/class-9/hindi/ganga-chapter-1/