sripal
  • 0

कल्पना चावला और बचेंद्री पाल अपने विषय में सोच-समझकर स्वयं फ़ैसला लेने वाली, साहसी, दृढ़ निश्चयी, आत्म-विश्वासी महिलाएं हैं, इसीलिए वे आज इस रूप में याद की जाती हैं। इसी तरह की किसी एक महिला पर एक फ़ीचर लिखिए। NIOS Class 10 Hindi Chapter 6

  • 0

NIOS Class 10 Hindi Chapter 6 भारत की ये बहादुर बेटियाँ

मैरी कॉम, भारतीय मुक्केबाजी की चमकती हुई सितारा, एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने अपने जीवन में साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया। मणिपुर के छोटे से गांव से आने वाली मैरी ने आर्थिक और सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए छह बार विश्व मुक्केबाजी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनकी कहानी यह सिखाती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, आत्मविश्वास और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।

Share

1 Answer

  1. इसी तरह का एक चरित्र है भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी। द्रौपदी मुर्मू भारत गणराज्य की राष्ट्रपति हैं। वे पूर्व में ओडिशा सरकार में मंत्री और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। ओडिशा के जनजाति-बहुल जिले मयूरभंज के एक सुदूर गांव में एक जनजातीय परिवार में जन्मी द्रौपदी राजनीति में आने से पहले एक सामान्य क्लर्क और शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं। भले ही आज द्रौपदी मुर्मू भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, लेकिन इस पद तक पहुंचने के लिए उनका सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्षों का सफलतापूर्वक सामना किया।

    • 18
Leave an answer

Leave an answer

Browse