sripal
  • 0

फ़ीचर किसे कहते हैं? भारत की ये बहादुर बेटियाँ’ एक फ़ीचर है। सिद्ध कीजिए। NIOS Class 10 Hindi Chapter 6

  • 0

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, कक्षा 10, हिंदी, अध्याय 6, भारत की ये बहादुर बेटियाँ

फ़ीचर का अर्थ है किसी चीज़ की विशेषता या महत्वपूर्ण भाग। ‘भारत की ये बहादुर बेटियाँ’ एक फ़ीचर है क्योंकि यह एक विशेष लेख है जो भारतीय महिलाओं की बहादुरी और उपलब्धियों को उजागर करता है। इस फ़ीचर में विभिन्न नायकों के जीवन और संघर्षों का विवरण दिया गया है, जो पाठकों को प्रेरित करता है। इस प्रकार, यह न केवल जानकारी प्रदान करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा भी देता है।

Share

1 Answer

  1. ‘फ़ीचर’ पत्रकारिता जगत की महत्त्वपूर्ण विधा है, जिसमें समसामयिक पकड़ को प्रधानता दी जाती है। यही कारण है कि इसको ‘समाचारात्मक निबंध’ की संज्ञा दी जा सकती है। विषय प्रस्तुति ही फ़ीचर को शक्ति देता है। यह किसी पाठक के लिए शिक्षक, पथ-प्रदर्शक का काम करता है। इसकी भाषा सहज, सरल और सभी को समझ में आने वाली होती है।
    उदाहरण के लिए, कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी, तो
    अखबारों में यह खबर छपी कि एक भारतीय महिला ने अंतरिक्ष की परिक्रमा की। लेकिन कल्पना कौन है, वह अंतरिक्ष में जाने का साहस कैसे जुटा पाई, उसकी इस बहादुरी ने समाज को किस प्रकार से प्रभावित किया? इन बातों को सरल भाषा और मनोरंजक शैली में बताया जाए, तो वह फ़ीचर होगा।

    • 18
Leave an answer

Leave an answer

Browse