Discussion Forum Latest Questions

Ganpati

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढि़ए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिएः जनसंख्या की वृद्धि भारत के लिए आज एक विकट समस्या बन गई है। यह समाज की सुख-संपन्नता के लिए एक भयंकर चुनौती है। महानगरों में कीड़े-मकोड़ों की भाँति अस्वास्थ्यकर घोंसलों में आदमी भरा पड़ा है- न धूप, न हवा, न पानी, न दवा, पीले-दुर्बल, निराश चेहरे। यह संकट अनायास नहीं आया है। संतान को ईश्वरीय विधान और वरदान माननेवाला भारतीय समाज ही इस रक्तबीजी संस्कृति के लिए जिम्मेदार है। चाहे खिलाने को रोटी और पहनाने को वस्त्रा न हों, शिक्षा को शुल्क और रहने को छप्पर न हो, लेकिन अधभूखे, अधनंगे बच्चों की कतार खड़ी करना हर भारतीय अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझता है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष एक ऑस्ट्रेलिया यहाँ की जनसंख्या में जुड़ता चला जा रहा है। यदि इस जनवृद्धि पर नियंत्राण न हो सका तो हमारे सारे प्रयोजन और आयोजन व्यर्थ हो जाएँगे। धरती पर पैर रखने की जगह नहीं बचेगी। भारत की जनसंख्या इसी गति से बढ़कर सन् 2000 में एक अरब तक जा पहुँची। (क) जनसंख्या वृद्धि भारत के विकास के लिए चुनौती क्यों है? (ख) समाज की सुख संपन्नता जनसंख्या पर कैसे आश्रित है? (ग) भारतीय जनसंख्या की तुलना आस्ट्रेलिया से क्यों की गई? (घ) इस अनुच्छेद का सार एक तिहाई शब्दों में लिखिए। (ङ) इस अनुच्छेद का उचित शीर्षक लिखिए। (च) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से देखकर लिखिए- विकट, चुनौती, अनायास, अधिकार, प्रयोजन (छ) निम्नलिखित शब्दों से उचित उपसर्ग और प्रत्यय अलग कीजिए- अस्वास्थ्यकर, भारतीय, प्रतिवर्ष, प्रयोजन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, कक्षा 10, हिंदी, अध्याय 10, पढ़ें कैसे भारत में जनसंख्या वृद्धि एक गंभीर समस्या बन गई है, जो समाज की सुख-संपन्नता के लिए चुनौती है। महानगरों में लोग अस्वास्थ्यकर स्थितियों में जीने को मजबूर हैं। भारतीय ...