Ganpati
  • 0

अख़बार के मुख्य रूप से कितने अंग होते हैं? किसी एक प्रमुख अंग की विशेषता बताइए। NIOS Class 10 Hindi Chapter 9

  • 0

अख़बार के विभिन्न अंग निम्नलिखित हैं:

अख़बार के मुख्य रूप से चार अंग होते हैं:

समाचार: राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय समाचार।

संपादकीय: संपादक द्वारा लिखे गए लेख और विचार।

विज्ञापन: व्यावसायिक, सामाजिक और व्यक्तिगत विज्ञापन।

आनंद व ज्ञानवर्धन: फीचर लेख, खेल, साहित्य, कार्टून, और अन्य रुचिकर सामग्री।

समाचार:

समाचार अख़बारों का प्रमुख अंग होता है। वस्तुतः वही घटना समाचार बनती है जिसका स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय दृष्टि से महत्त्व होता है। उसके बाद हर अख़बार अपनी प्राथमिकता के आधाार पर समाचारों के पृष्ठों का बँटवारा करता है। पहले पृष्ठ पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व के समाचार छपते हैं। दूसरेऔर तीसरे पृष्ठों पर स्थानीय समाचारों को स्थान दिया जाता है। इसी प्रकार, अंतिम पृष्ठों पर क्रमशः अंतरराष्ट्रीय समाचारों, अर्थ अथवा व्यापार-जगत् के समाचारों और खेल-संबंधी समाचारों को स्थान दिया जाता है।

Share

1 Answer

  1. अख़बार के विभिन्न अंग निम्नलिखित हैं:
    समाचार: राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय समाचार।
    संपादकीय: संपादक द्वारा लिखे गए लेख और विचार।
    विज्ञापन: व्यावसायिक, सामाजिक और व्यक्तिगत विज्ञापन।
    आनंद व ज्ञानवर्धन: फीचर लेख, खेल, साहित्य, कार्टून, और अन्य रुचिकर सामग्री।
    समाचार:
    समाचार अख़बारों का प्रमुख अंग होता है। वस्तुतः वही घटना समाचार बनती है जिसका स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय दृष्टि से महत्त्व होता है। उसके बाद हर अख़बार अपनी प्राथमिकता के आधाार पर समाचारों के पृष्ठों का बँटवारा करता है। पहले पृष्ठ पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व के समाचार छपते हैं। दूसरेऔर तीसरे पृष्ठों पर स्थानीय समाचारों को स्थान दिया जाता है। इसी प्रकार, अंतिम पृष्ठों पर क्रमशः अंतरराष्ट्रीय समाचारों, अर्थ अथवा व्यापार-जगत् के समाचारों और खेल-संबंधी समाचारों को स्थान दिया जाता है। बीच का एक पृष्ठ संपादकीय और पाठकों के पत्रों के लिए होता है। फिर इन्हीं पष्ठों पर बीच-बीच में विज्ञापनों को भी स्थान दिया जाता है। इस प्रकार, हर अख़बार में उसके आकार और पृष्ठों की संख्या के अनुसार ही अलग-अलग क्षेत्रों के समाचारों को प्रकाशित करने के लिए स्थान निर्धाारित होता है। ऐसे में किसी भी अख़बार के लिए हर घटना को स्थान दे पाना संभव नहीं होता। इसलिए, हर क्षेत्र की प्रमुख और महत्त्वपूर्ण घटनाओं के समाचार ही अख़बारों में प्रकाशित हो पाते हैं।

    • 13
Leave an answer

Leave an answer

Browse